Sunday, August 27, 2017

दुनिया के कुछ अजीबो गरीब सिनेमाघर- जानिए यहां कैसे देखते हैं फिल्म

दुनिया के कुछ अजीबो गरीब सिनेमाघर- जानिए यहां कैसे देखते हैं फिल्म

आज-कल शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो फिल्में देखना पसंद नहीं करता है, हालांकि ये और बात है कि सभी लोगों के फिल्म देखने का अलग-अलग अंदाज होता है। कुछ लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग सिनेमाघरों में लेट कर फिल्म देखना पसंद करते हैं।
ऐसे में आज आपके सामने कुछ अजीबो गरीब सिनेमाघरों के बारे में बताने जा रहा हैं जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना या देखा होगा।
लंदन का हॉट ट्यूब सिनेमा- इसका ओपनिंग साल 2012 में हुआ था, बताया जाता है कि यहां करीब 30 हॉट टब्स लगे हैं। यहां फिल्न देखने वाले लोग हॉट टब्स में बैठ कर फिल्म देखते हैं।
दुनिया के कुछ अजीबो गरीब सिनेमाघर- जानिए यहां कैसे देखते हैं फिल्म
लंदन का इलेक्ट्रिक सिनेमा- यह सिनेमाघर लंदन की नॉटिंग हिल में है।
यह दुनिया के कई पुराने सिनेमाघरों में एक है।
बुडापेस्ट का पुश्किन आर्ट सिनेमा- बुडापेस्ट के हंगरी के इस सिनेमाघर को लेकर कहा जाता है कि इसमे कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।
कोसोवो का रिवरबेड सिनेमा- एक छोटे से देश कोसोवो का रिवरबेड सिनेमा पूरी दुनिया में मशहूर है। बताया जाता है कि यहां नदी के इस पार पर्दा और उस पार दर्शक बैठते हैं और बीच में बहती हुई नदी के बीच आप फिल्म देख सकते हैं।
पेरिस का ओलंपिया म्यूजिक हॉल- यह दुनिया के सबसे पुराना सिनेमाघरों में से एक है, जानकारी के अनुसार इसका निर्मान साल 1889 में किया गया था। इसकी खासियत यह है कि यहां आप बैठकर या लेटकर भी फिल्म देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment