Sunday, August 27, 2017

जुर्म की दुनिया की 10 मल्लिकाएं जिनके कारनामों से कांप उठेंगे आप



जुर्म की दुनिया की 10 मल्लिकाएं जिनके कारनामों से कांप उठेंगे आप

संगठित अपराध का साम्राज्य खड़ा करने में पुरुषों का ही बोलबाला रहा है, लेकिन कुछ महिलाओं के कारनामे ऐसे हैं कि पुरुष भी कांप उठें। इन महिलाओं ने आतंक का ऐसा साम्राज्य खड़ा किया है कि अच्छे-अच्छों के निकल आएं। एक नजर देश-दुनिया की उन महिलाओं के बारे जो जुर्म कि दुनिया की मल्लिका रह चुकी हैं।
जुर्म की दुनिया की 10 मल्लिकाएं जिनके कारनामों से कांप उठेंगे आप
1. डॉन ला चिनार
मैक्सिको की लेडी ड्रग माफिया और डॉन ला चिना ने अपने रास्ते में आने वाले 180 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है। ये खुलासा किया है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने। ला चिना डमासो गैंग में सबसे ज्यादा गुस्सैल और बेपरवाह महिला थी जिसके चलते उसे जल्द गैंग में प्रतिष्ठा मिल गई। इतना ही नहीं जब गैंग के साथ‌ियों ने उसे दी गई जिम्मेदारियों वापस लेनी चाहीं तो उसने अपने साथियों के खिलाफ ही लड़ाई छेड़ दी। इसके बाद उसके रास्ते में जो भी आता वो उसका कत्ल कर देती। अपने दुश्मनों का सफाया करने के बाद उसने अपना एक नया गैंग बनाया जो पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया था।

2. जोना डेनी

दुनिया की सबसे खतरनाक महिला किलर में शुमार इंग्लैंड की जोआन डेन्ही को उम्रकैद की सजा दी गई है। 31 साल की जोआन ने दरिंदगी के साथ 10 लोगों को मौत के घाट उतारा है, जिसमें उसका पति भी शामिल है। दो बच्चों की मां जोआन इतनी खतरनाक है कि उसे कभी जेल से रिहा नहीं किया जा सकता। जोआन ने दो लोगों को तो 9 मिनट के भीतर दिनदहाड़े उस समय चाकुओं से गोद डाला जब वे अपने कुत्तों को टहला रहे थे। जोआन के मुताबिक वह मजे के लिए लोगों को मारती है। उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद भी उसे कोई मलाल नहीं है।

3. सोरेनसन

11 नवंबर, 1859 को नार्वे में पैदा हुई सोरेनसन ने 40 से ज्यादा हत्याएं की हैं। दूसरी महिला किलर्स की तरह उसने भी पैसों की खातिर अपनी फैमिली के लोगों और रिश्तेदारों को मौत के घाट उतारा। 6 फीट लंबी सोरेनसन फिजिकली काफी स्ट्रांग थी। साल 1900 में उसने अपने पहले पति डिटलेव के साथ दो बच्चों को भी मार डाला और उनके इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के बाद वह अन्य दो बच्चों को साथ लेकर अमेरिका के इंडियाना चली गई। 1908 में उसने अपने एक नौकर से विवाद होने के बाद उसे जिंदा जला दिया। कुछ ही समय बाद उसके घर में आग लगी और उसके दोनों बच्चे बिस्तर पर मरे पाए गए। घर में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से पुलिसकर्मियों को सोरेनसन के मरने का अंदेशा हुआ लेकिन बाद में जब लाश की लंबाई नापी गई तो पता चला कि ये उसकी लाश नहीं है क्योंकि वह 6 फीट की थी।

4. शोभा अय्यर

भारत की मोस्ट वॉन्टेड महिला गैंगस्टर में से एक है। इसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है। लेकिन पुलिस के पास अब तक इसके हुलिए को लेकर भी कोई सुराग नहीं है।

5. अर्चना बालमुकुंद शर्मा

अर्चना ने अपने बॉयफ्रेंड बबलू शर्मा के गैंग का अहम हिस्सा बन कर अनगिनत अपहरण, रंगदारी और मर्डर के मामलों को अंजाम दिया है। पुणे पुलिस को इसकी खोज है लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। माना जाता है कि यह अभी भी विदेश से अपना गैंग चला रही है।

6. सीमा परिहार

देखिये….यकीन नहीं होगा …… लड़कियां जरूर देखें लड़के बेशक ना देखें !

फिलहाल समाजवादी पार्टी की सदस्य सीमा परिहार का 13 साल की उम्र में अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद वह एक निडर डाकू के रूप में उभरी और अपना गैंग बना कर अपहरण, मर्डर और लूट भी की। वह फूलन देवी को अपना प्रेरणाश्रोत मानती हैं।

7. फूलन देवी

खुद भी भयानक अत्याचारों का शिकार रही थी लेकिन आगे चल कर उसने बदला लेने के लिए डाकू बनने का फैसला किया। उसके बारे में अभी भी लोगों की दो राय है। कुछ के लिए वह कठोर दिल की एक खूनी है तो कुछ के लिए अन्याय से लड़ने वाली सशक्त औरत।
8. मारिया कैथरीन स्वानेनबर्ग
मारिया कैथरीन स्वानेनबर्ग का जन्म 9 सितंबर, 1839 को नीदरलैंड्स के लेडेन में हुआ था। यह डच सीरियल किलर्स 27 से ज्यादा हत्या व 90 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में संदिग्ध रही। 1880 से 1883 के बीच मारिया ने करीब 102 लोगों को इंजेक्शन से आर्सेनिक जहर दिया था, जिसमें से 27 की मौत हो गई थी।
इनमें से 45 लोगों को जिंदगीभर के लिए हेल्थ प्राब्लम से जूझना पड़ा था। इन हत्याओं के पीछे मारिया का मकसद पीड़ितों के इन्श्योरेंस का पैसा हड़पना था। मारिया की पहली शिकार 1880 में उसकी अपनी मां थी। इसके बाद उसने पैसों के लालच में अपने पिता की भी हत्या कर दी थी।

9. क्लाउडिया फेलिक्स

क्लाउडिया फेलिक्स ने “संगठित अपराध की किम कार्दशियन ‘के रूप में ख्याति अर्जित की है। 2014 में, मैक्सिकन गिरोह का नए प्रमुख बन गया था, फेलिक्स को भीषण सैकड़ों हत्याओं के लिए जिम्मेदार माना गया है, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने फेलिक्स द्वारा गठित किए जा रहे गिरोह “दुनिया के सबसे शक्तिशाली अवैध व्यापार संगठन” कि प्रमुख होने का दावा किया हैं, यह सबसे खतरनाक गिरोह में से एक माना जाता है।

10. मारिया लियोन

तेरह बच्चों की देखभाल और एक आपराधिक साम्राज्य को साथ में चला पाना कोई आसान काम नही, लेकिन मारिया ऐसा करने में सक्षम थी। लियोन नशीली दवाओं की तस्करी, हत्या और मानव तस्करी के लिए जिम्मेदार थी, वह एक गिरोह कि प्रमुख थी। वह लॉस एंजिल्स में सबसे खूंखार अपराधी के रुप में स्थान हासिल किया हैं। मारिया ने मैक्सिकन माफिया का समर्थन प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment