Sunday, August 27, 2017

महिलाये इस वजह से पीरियड्स के समय नहीं जाती किचन में



महिलाये इस वजह से पीरियड्स के समय नहीं जाती किचन में

महिलाये इस वजह से पीरियड्स के समय नहीं जाती किचन में

आपने देखा होगा कि अक्सर हमारे बड़ों ने हमें कई काम को करने से यह कहते हुए रोका है इस वक्त ये काम करना अशुभ होता है। हमारे घरों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं की किचन में एंट्री पर रोक लगा दी जाती है, रात में नाखून काटने या फिर झाडू लगाने पर भी सख्त मनाही रहती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों किया जाता है? इसके पीछे के कारण क्या हो सकता है। हम आपको बताएंगे सदियों से चलती आ रही इन मान्यताओँ के पीछे क्या वजह हैं....

पीरियड्स में महिलाओं की किचन में एंट्री पर रोक :- पीरियड्स में महिलाओं को किचन में नहीं जाने दिया जाता। पीरियड्स में हार्मोनल परिवर्तन के कारण ब्लड और सेल्स की दीवार टूट जाती है जिस वजह से उन्हें पूरे शरीर में तेज दर्द होता है।जाहिर है दर्द से बचने के लिए उन्हें इन दिनों आराम की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि उन्हें किचन से दूर रहने को कहा जाता है।

रात में झाडू लगाना अशुभ :- भारत में यह आम धारणा है कि शाम को झाडू लगाने से लक्ष्मी चली जाती है।वास्तव में इसका तर्क यह है कि रात में सही से देख नहीं सकते इसलिए हो सकता है कोई बहुत कीमती चीज गलती से ना फेंक दें।

नाखून काटना :- दरअसल इसके पीछे तर्क यह है कि रात में अंधेरा होता है और बिजली नहीं होने पर अगर आप नाखून काटते हैं, तो इससे आपका नाखून ज्यादा कट सकता है या आपकी उंगली कट सकती है।

रात में कपड़े सिलने पर मनाही :- रात में कपड़े नहीं सिलने चाहिए। इसका तर्क भी यही है कि सुई में तेज धार होती है और रात में कम नजर आने से चुभ सकती है।

No comments:

Post a Comment