Sunday, August 27, 2017

सलमान के साथ इस फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगी देसी गर्ल

सलमान के साथ इस फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगी देसी गर्ल

सलमान के साथ इस फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगी देसी गर्ल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। दरअसल प्रियंका ‘रेस’ सीरीज़ की तीसरी फिल्म में एक्शन करते हुए नजर आयेंगी। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में प्रियंका का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।

बता दें, 9 साल बाद सलमान और प्रियंका किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। 2009 में दोनों रूमी जाफरी की फिल्म ‘गॉड तुसी ग्रेट हो’ में नजर आए थे। सलमान और प्रियंका के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और सूरज पंचोली भी हैं।

इतना ही नहीं इंडस्ट्री में यह भी चर्चा है कि इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट करेंगे। हाल ही में हमारी मुलाकात ‘रेस’ और ‘रेस-2’ के डायरेक्टर्स अब्बास-मस्तान से हुई थी। जब हमने उनसे ‘रेस-3’ के बारे में पूछा था तो उनका कहना था "Everything will happen as per Salman's wish’

No comments:

Post a Comment